झारखण्ड BJP के उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा ने BJP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की

ओडिशा(वाइब्रेंट भारत न्यूज नेटवर्क)। झारखण्ड बीजेपी के उपाध्यक्ष ने ओडिशा स्थित निवास पर पहुंचकर धर्मेंद्र प्रधान के पिताजी व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर किया पोस्ट
विकास प्रीतम सिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के पूज्य पिताजी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान जी के निधन के पश्चात आज उनके तालचर (ओडिशा) स्थित निवास पहुंचकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।