दिल्ली विधानसभा:सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट,इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस बोली सीएम

नई दिल्ली(वाइब्रेंट भारत न्यूज नेटवर्क)। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार का पहला बजट पेश किया है। विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए एक लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बजट के दौरान सीएम ने इस बार बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, साफ पानी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख मुद्दों पर ज्यादा जोर दिया है।
नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई बोली रेखा गुप्ता
सीएम गुप्ता ने बजट के दौरान कहा कि इस बार के बजट में इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस रहेगा। ये दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है और उसी के आधार पर काम करेगी। पीएम मोदी ने दिल्लीवालों से साफ यमुना का वादा किया है। वो हम पूरा करेंगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे थे, जिसमें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए 10,000 से ज्यादा सुझाव मिले। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते 10 सालों में विकास के हर पैमाने पर दिल्ली पिछड़ी है। चाहे वो यमुना की सफाई हो या स्वास्थ्य सुविधाओं और वायु प्रदूषण का मुद्दा हो, पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। पिछली सरकार की नीतियों की वजह से जनता त्रस्त रही थी। पिछली सरकार विकास के हर पहलू में फेल रही थी।