देवघर में “बाबा” के दरबार में “योगी”, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में की पूजा-अर्चना

0

देवघर में बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करते सीएम योगी।

Share this news

देवघर, (वाइ्ब्रेंट भारत न्यूज नेटवर्क): झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दिन का प्रचार खत्म करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवघर में बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्लिंग का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करके सुखद व समृद्ध भारत की कामना की। इस दौरान पंडा समाज ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को झारखंड में आखिरी रैली देवघर में ही की थी। यहां वह भाजपा प्रत्याशी व विधायक नारायण दास के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। रैली के उपरांत मुख्यमंत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। सीएम ने यहां जलाभिषेक किया, फिर आरती कर बाबा से सुखद व समृद्ध भारत की कामना की।

लोगों ने कहा देवघर में जीतेंगे बाबा के भक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज के लोगों ने सीएम को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने यहां लोगों से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना। यहां मौजूद लोगों ने सीएम को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और यहां भाजपा सरकार बनाएगी। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed