Chhathpuja: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लोगों को दी छठ पर्व पर बधाई, जानें क्या कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ,
लखनऊ,(वाइब्रेंट भारत न्यूज नेटवर्क): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर बृहस्पतिवार को सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दिए गए बधाई संदेश में कहा, ‘‘ छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।
सीएम योगी ने का कि हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।’’ छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है और इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है